बंगाल : साप्ताहिक लॉक डाउन में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

बंगाल /चंदन मंडल

राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए राज्य में साप्ताहिक लॉकडाउन किया गया । लेकिन लोगों का मानना है कि इस लॉक डाउन से कोरोना की चेन टूट तो नहीं सकेगी लेकिन रोज कमाने – खाने वालों की आमदनी की जरिया जरूर बंद हो जाता है।

इन कामगारों का कहना है कि कोरोना को रोकना है तो सप्ताह में दो दिन का लॉक डाउन काम नहीं आएगा इससे बेहतर तो दो गज की दूरी बराबर बनाए रखने की जरुरत है। अगर सरकार एक दिन के लॉक डाउन में सफल हो जाती है तो सभी के लिए ठीक है। वरना एक दिन की बंदी फिर दूसरे दिन की भीड़ का कोई फायदा नहीं होने वाला है।

वहीं शुक्रवार को सितम्बर महीने की दूसरा दिन लॉक डाउन था। शुक्रवार को लगाए गए लॉकडाउन खोरीबाड़ी और नक्सलबाड़ी प्रखंड में लाॅकडाउन का व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी प्रखंड की सड़कें सुनसान दिखी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।

आवश्यक सामानों के कुछ गिने चुने वाहनों के अलावा सड़क पर अन्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी बाजार भी सन्नाटा पसरा हुआ था। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दुकान, निजी व सरकारी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक आदि सब बंद था। इस दौरान बेवजह घरों से निकलने पर पुलिस द्वारा रोका गया। साथ ही लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस गश्ती लगाते हुए दिखे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *