Category: झारखंड

  • झारखंड :पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में आईईडी बरामद

    झारखंड /गिरिडीह

    गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना पर एक करोड़ के इनामी नक्सली अनिल दा दस्ते का हार्डकोर नक्सली जयराम बेसरा को गिरफ्तार किया है ।

    पुलिस के मुताबिक जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के राजाभिट्टा के जंगल से जयराम बेसरा को गिरफ्तार किया गया है । वहीं पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली जयराम बेसरा की निशानदेही पर 40 केजी का आईईडी भी बरामद किया है ।

    मालूम हो कि जयराम बेसरा एक करोड़ के इनामी नक्सली अनिल दा दस्ते का सक्रिय हार्डकोर नक्सली था जिसे गिरिडीह पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है ।पुलिस द्वारा बेसरा से पूछताछ की जा रही है और कई खुलासा होने की संभावना है ।

  • पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार

    झारखंड /रामगढ़

    रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया पुलिस ने रांची के बाइक चोर अमित और रोशन तिर्की के पास से चोरी की बाइक बरामद की, रामगढ़ मुराम कला टायर मोटर से चोरी की बाइक बरामद की गई, बाइक का नंबर जे एच 24- 6704 है, इस दौरान पुलिस ने मरार निवासी गुड्डू मिश्रा के निशानदेही पर बिक्री की गई चोरी की काला सफेद रंग की केटीएम 200 ड्यूक बाइक भी बरामद की इसे पुरानी मंडप के पुरुषोत्तम कुमार के घर से बरामद किया गया है,

    पुलिस ने पुरुषोत्तम के घर से बाइक का वास्तविक नंबर प्लेट भी बरामद किया, रामगढ़ एसडीपीओ किशोर रजक ने कहा कि पिछले कई दिनों से चोरी किए गए बाइक की नंबर प्लेट बदलकर बिक्री करने की सूचना मिल रही थी जिसकी पड़ताल करने के लिए टीम गठित की गई, वही रामगढ़ एसडीपीओ ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर रोशन तिर्की गुड्डू मिश्रा और पुरुषोत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, इस छापेमारी अभियान में रामगढ़ थाना के कई अधिकारी मौजूद थे।

  • देवघर : महा शिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़,हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई बाबा नगरी

    झारखंड/देवघर

    महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर के शिव मंदिर में आज श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी है । वहीं द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में शिवभक्त देवघर पहुंच चुके है।

    मालूम हो कि आज सुबह 4 बजे मंदिर पुरोहित द्वारा विधिवत सरकारी पूजा की गई।इसके बाद हजारों भक्त कतारबद्ध होकर बाबा बैधनाथ का जलाभिषेक कर रहे है।भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व एसपी अश्विनि कुमार सिन्हा लगातार बाबा मंदिर व रूट लाइन का जायजा ले रहे है ।शिवभक्त सुगमतापूर्वक बाबा को जलाभिषेक कर आनंदित हो रहे है। हर हर महादेव और बोलबम के नारो से पूरा देवघर गुंजायमान हो चुका है ।

    महाशिवरात्रि का दिन शिव भक्तों के लिए काफी खास माना है।ऐसे मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।






  • झारखंड :दिवंगत नौ सैनिक के परिजनों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

    झारखंड /डेस्क

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में पलामू के चैनपुर निवासी नेवी के दिवंगत जवान सुरज कुमार दुबे के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिवंगत नवसैनिक के परिजनों ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नौसैनिक दिवंगत सुरज कुमार दुबे का अपहरण एवं हत्या की सीबीआई जांच करने का आग्रह दिवंगत के परिजनों ने मुख्यमंत्री से किया है।

    मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिवंगत नौसैनिक के परिजनों को दिया है।दिवंगत नवसैनिक सुरज कुमार दुबे अपने घर पलामू से वापस ड्यूटी जाने के लिए रांची से हवाई मार्ग से चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे तथा वहां से बाहर निकलने के पश्चात उनका अपहरण कर लिया गया था। दिवंगत सुरज कुमार दुबे 4 दिनों के बाद 5 फरवरी 2021 को चेन्नई से लगभग 1400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महाराष्ट्र के पालघर जिला के घोलवड थाना क्षेत्र के जंगल में गंभीर रूप से जले हुए अवस्था में पाए गए थे। दिनांक 5 फरवरी 2021 के रात में इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई थी।इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ,मंत्री रामेश्वर उरांव समेत अन्यं लोग मौजूद थे।

  • झारखंड : घोड़े पर सवार होकर विधान सभा पहुंची कांग्रेस विधायक ,कहा गौरवान्वित महसूस कर रही हूं

    झारखंड /रांची

    झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन आज महिला दिवस के दिन विधानसभा में परिसर में अचानक ही कांग्रेस विधायक के घोड़े पर सवार होकर पहुंचने से अजीबोगरीब स्थिति हो गई । मालूम हो कि कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। हालांकि उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने मौके से मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया।






    वही इस मौके पर बोलते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि वे प्राउड फील कर रही हैं । साथ ही कहा कि ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि अर्जुन अवार्ड विजेता कर्नल रवि राठौड़ ने उन्हें ये घोड़ा भेंट किया है । विधानसभा कैम्पस में प्रवेश से रोके जाने पर कहा कि उन्हें अनुमति मिली हुई है पर लगता है मैसेज सुरक्षाकर्मियों तक नही पहुंच पाया है। सुरक्षाकर्मियो ने बताया कि उन्हें घोड़ा लेकर विधानसभा ने प्रवेश नहीं करने देने का आदेश है, हम घोड़ा को रोक रहे हैं विधायक को नहीं ,इसलिए उन्होंने रोका ।






  • झारखंड : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने दिया विवादित बयान ,कहा बिजली कनेक्शन काटने वाले अधिकारियों को खूंटा से बांध दें

    झारखंड /जामताड़ा

    जामताड़ा कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी ने आज विवादित बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि, बिजली बिल का बकाया होने के बाद कनेक्शन काटने वाले अधिकारी कर्मचारी को खूंटा से बांध दें. ये विधायक जी ने लोगों से अपील की है. किसी भी बिजली कर्मी, अधिकारी को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है. सरकार लोगों को बिजली की सुविधा देना चाहती है. बिजली विभाग यदि गरीबों को परेशान करेगी तो विधायक चलने नहीं देंगे. उक्त बातें विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने नारायणपुर प्रखंड के बूट बेरिया गांव में सामुदायिक पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान लोगों से कही है.

    इरफान अंसारी ने एक सामुदायिक पुस्तकालय के उद्घाटन कार्यक्रम में दौरान कहा कि, राज्य सरकार गरीबों के हित के लिए काम में लगी हुई है. हम गरीबों के साथ अन्याय हम नहीं होने देंगे. हमारी लड़ाई गरीबों के लिए लंबे समय से जारी है. अभी हेमंत सरकार ने किसानों की ऋण माफी कर दी है. इतना ही नहीं विधायक जी ने कहा कि आप सभी फिर बैंक से ऋण लें. आने वाले समय में फिर इसी प्रकार से ऋण माफी करवाएंगे. विधायक जी ये बातें लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं.

  • झारखंड : आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद,दो घायल ,सर्च ऑपरेशन जारी

    झारखंड /रांची

    मालूम हो कि आज नक्सलियों ने चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट किया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए जबकि, दो जवान घायल है। घायलों का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।मालूम हो कि सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना घटी जिसके बाद आनन फानन में दो जवानों को एयर लिफ्ट करके रांची लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है ।


    बम प्लांट कर तकनीकी तौर पर मजबूत बन रहे है नक्सली संगठन


    झारखंड के नक्सली इलाके में आये दिन जिस तरह से आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे साफ प्रतीत होता है कि नक्सली बम प्लांट कर तकनीकी तौर पर मजबूत बन रहे है। नक्सली अब पुलिस से एक कदम आगे सोचने लगे हैं और पुलिस को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की जुगाड़ में जुट गए हैं। नक्सली आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ना चाहते हैं। अब नक्सलियों ने झारखंड के जंगलों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जगह जगह बम को प्लांट करना शुरू कर दिया है।डीजीपी श्री नीरज सिन्हा ने बताया कि झारखंड जगुआर यूनिट के तीन कर्मी शहीद हुए हैं और 2 जख्मी हैं। CRPF और झारखंड जगुआर का संयुक्त अभियान चल रहा है ।






  • देवघर : महाशिव रात्रि पूजा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए गए कई निर्देश

    झारखंड /देवघर

    देवघर समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीओ दिनेश कुमार यादव , पंडा धर्मरक्षणि सभा के अध्यक्ष सहित कई विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए।इस दौरान कोविड नियमों के अनुपालन, सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई।






    इस दौरान उपायुक्त ने बाबा बैधनाथ मंदिर में बिजली पानी व स्वास्थ्य की सुविधा से संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया।साथ ही बाबा मंदिर व आसपास थर्मोकोल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया एवं बाबा मंदिर को थर्मोकोल मुक्त बनाने में सभी को अपना सहयोग देने की अपील उन्होंने की । इसके अलावे महाशिवरात्रि को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पार्किंग व्यवस्था के अलावा बाबा मंदिर, क्यू काॅम्प्लैक्स व मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों सहित रूट लाईन में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।






  • झारखंड :लातेहार में रोजगार की मांग को लेकर सैकड़ों लोगो ने किया प्रदर्शन ,सौंपा ज्ञापन

    झारखंड /लातेहार

    रोजगार की मांग को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया है ।मालूम हो कि शिवपुरी कोल माइनस बालूमात चंदवा के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज लातेहार मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रोजगार कि मांग की है ।

    झारखंड जनरल कामगार यूनियन के नेता प्रदीप गंजू ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जमीन अधिग्रहण कर लिया और कोई रोजगार नहीं दिया गया है ऐसे में हम लोग दिल्ली पंजाब कमाने नहीं जाना चाहते । हमें घर में ही रोजगार चाहिए ।






    मजदूर नेता नरेश लोहरा ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि आप हमारे पीड़ा को समझें हमें काम दिलाएं , माफिया का चक्कर में ना रहे। काम देने से जिला का ही भला होगा। आपका ही नाम होगा ।अगर हमें काम नहीं मिलेगा हम कहां जाएंगे। मेरा जमीन का अधिग्रहण हो गया मुआवजा भी अधूरा मिला और काम भी नहीं मिलेगा तो यह भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता।

    मजदूर नेता तुलसी राम ने संबोधन करते हुए कहा कि भारत देश में श्रम अधिनियम कानून लागू है जहां भी काम स्थानीय मजदूर को ही काम मिलेगा ।इसका अनुपालन चंदवा बालुमात कोल्ड साइड में पालन नही किया जा रहा है ।जो कोल माफियाओं के द्वारा कानून का खुलम खुला उल्लंघन है।इस रैली सह महा धरना में मुख्य रूप से मनीष उरांव, तारा देवी ,फूलचंद भगत, प्रेम उरांव, कार्तिक उरांव ,परमेश्वर उराव, देवंती देवी, नगिया देवी विष्णु रजवार सहित भारी संख्या में महिला मौजूद रहीं ।

    वहीं नेताओ ने 6 सूत्री मांग पत्र भी उपयुक्त को सौंपा है ।






  • झारखंड : जमशेदपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    झारखंड /जमशेदपुर

    पुलिस द्वारा एक सेक्स रैकेट का भडाफोड़ किया गया है ।मालूम हो कि जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साकची थाना अंतर्गत बंगाल क्लब के समीप एक ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की ।जहा से तीन महिला और तीन पुरुष सेक्स वर्करों को गिरफ्तार किया गया है ।बताया जाता है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था ।






    जमशेदपुर सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद एक टीम गठित कर सिटी एसपी ने खुद छापेमारी करते हुए इन सेक्स वर्करों को अनैतिक कार्य करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. छापेमारी के क्रम में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।वहीं सभी लोगो को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है ।