Category: झारखंड

  • झारखंड :अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

    झारखंड /लातेहार

    लातेहार जिले के बालूमाथ – खलारी मार्ग पर भगिया के पास बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई । बाइक सवार की पहचान नागेश्वर प्रजापति पिता माघा प्रजापति घर बडग़ांव के रूप में की गई है ।

    जानकारी के अनुसार वो चंदवा डुमारो से अपने घर डाहू बडग़ांव जा रहा था तभी भगिया और सीरम के पास अज्ञात वाहन से यह घटना घटी। वही घटना के बाद उसे बालूमाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिये लातेहार भेज दिया है।

  • झारखंड : पुलिस को मिली बड़ी सफालता ,4 नक्सली लेवी के लाखो रुपए के साथ गिरफ्तार

    झारखंड /लातेहार

    प्रतिबंधित नक्सली संगठन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है प्राप्त जानकारी के मुताबिक लेवी वसूलने पहुंचे 4  नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । एसपी अभियान बिपुल पांडे ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है ।

    साथ ही गिरफ्तार नक्सलियों के पास से लेवी का ₹3 लाख 48 हजार रुपया भी बरामद किया गया है ।एसपी ने बताया कि कढ़िमा उदयपुरा चौक के नजदीक से इन लोगो की गिरफ्तारी हुई है ।गिरफ्तार नक्सलियों के नाम उपेन्द्र यादव , योगेंद्र यादव ,निरंजन यादव एवं अभिनन्दन सिंह शामिल हैं ।वहीं एसपी श्री पांडे से बताया कि गिरफ्तार टीपीसी उग्रवादी के पास से भी एक लाख रुपया बरामद किया गया है ।माओवादी छोटू खेरवार और जितेंद्र के नाम से इन लोगो के द्वारा रंगदारी मांगी जा रही थी ।

  • झारखंड : गिरिडीह में घर में हुआ विस्फोट, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गिरिडीह /संवादाता

    झारखंड के गिरिडीह जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है जहां घर में हुए विस्फोट की वजह से एक ही परिवार के सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई ।

    घटना तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़किया मोड़ की है ।जहा बुधन राय के घर मे विस्फोट होने से मकान जमींदोज हो गया। घर के 4 सदस्यों की मौत हो गयी है। वही एक की जान शौच के लिए घर से बाहर निकलने के कारण बच गई। विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया है, विस्फोट किस चीज से हुई है इस बात का पता नहीं चल पाया है ।






    घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे सिलिंडर विस्फोट तो कोई बम ब्लास्ट से जोड़कर घटना को देख रहा है । घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। मलबे को हटाने एवं राहत बचाव कार्य के लिए दो दो जेसीबी को लगाकर मलबा हटाया जा रहा है, तीसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।






    मिली जानकारी के अनुसार इस पक्के मकान में घर के 5 सदस्य थे जिसमें बच्चे महिलाएं भी शामिल थी, जिसमें 55 वर्षीय भूखली देवी, बहु सुनीता देवी एवं दो बच्चे अंकित राय 5 वर्ष व दो माह का बच्चे का चिथडा उड़ गया है। वही घर का मुखिया बुधन राय रात में शौच करने घर से बाहर निकला था उसी वक्त बिस्फोट ही गयी जिसमे बुधन राय के पूरे परिवार की मौत हो गयी एवं बुधन राय बाल बाल बच गए। घटना के बाद इसे बड़ी विस्फोटक सामग्री से ब्लास्ट होने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। दबे हुए सभी लोगों के शवों को निकालने का प्रयास जारी है।सूचना मिलते ही तिसरी इंस्पेक्टर, बीडीओ सूनील प्रकाश घटना स्थल पर पहुचे। जेसीबी से मलवा हटाया जा रहा है।






  • झारखंड : अधजली अवस्था में युवक का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

    झारखंड /बोकारो

    सिटी थाना क्षेत्र के पत्थर कट्टा चौक से बोकारो होटल जाने वाली सड़क के पास झाड़ियों से युवक का अधजला शव बरामद होने के बाद सनसनी फ़ैल गई । सूचना के बाद सिटी दी एस पी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुँच जाँच पड़ताल में जुटी हुई है ।

    मृतक युवक की 30 वर्ष के आसपास है। शव के पास से ही रक्त से सना एक पत्थर भी बरामद हुआ है।जिससे प्रतीत होता है कि पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए उसे जलाने का प्रयास किया गया । वहीं धारदार हथियार से गला रेतने के निशान भी मिले है ।

    मौके पर मौजूद सिटी डी एस पी कुलदीप कुमार भी मानते है कि युवक की ना सिर्फ हत्या की गई है वरन शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से किसी ने उसकी शिनाख्त नही कर पाए है, पुलिस अब मिसिंग रिकॉर्ड पर शव की शिनाख्त में जुटी है।शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया है ।

  • राँची :कर्णगोष्ठी महिला ग्रुप ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

    स्थानीय एडमिन शेफालिका दत्त एवं रानी दास ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का प्रबंधन

    ग्रुप की संस्थापिका सह अध्यक्षा सुनीता दास ने सभी सदस्यों को दी ऑनलाइन होली की शुभकामनाएँ

    न्यूज़ डेस्क /रांची

    प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्थानीय हरमू हाउसिंग कॉलोनी अंतर्गत विद्यापति मिथिला मैथिली दालान में कर्णगोष्ठी महिला ग्रुप की राँची इकाई का होली मिलन सामारोह धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास की कर्णगोष्ठी की महिलाएँ समय से अर्थात 11 बजे तक अपने कार्यक्रम स्थल पर पहुँच गई ।






    कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त की फ़ोटो पर माल्यार्पण एवं उनकी स्तुति से की गई । तत्पश्चात राँची की एडमिन शेफालिका दत्त एवं रानी दास ने मंच संभाला और अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत की ।

    शुरुआत में तो ग्रुप की समस्याओं और विकास पर चर्चा की गई । पर धीरे धीरे कार्यक्रम पर होली का रंग चढ़ता गया और कार्यक्रम होलीनुमा होता गया । कई महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया । जिन महिलाओं ने हिस्सा नहीं भी लिया उन्हें भी इस कार्यक्रम में होली के गीतों की धुन पर थिरकना पड़ा ।

    अंत में होली विशेष मैथिल व्यंजनों को सभी महिलाओं के बीच परोसा गया । सभी महिलाओं ने लज़ीज़ व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ़ उठाया ।






    इससे पूर्व ग्रुप की संस्थापिका अध्यक्षा सुनीता दास ने सभी महिलाओं को ऑनलाइन होली की शुभकामनाएँ प्रेषित की । साथ इस कार्यक्रम के सफलता की भी कामना की ।

    स्थानीय एडमीनों ने बताया की कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइंस के पालन करने का भी भरसक प्रयास किया गया । आगे उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण उपस्थिति आशा के अनुरूप नहीं रही फिर भी कार्यक्रम मनोरंजक एवं सफल रहा ।

    कार्यक्रम में एडमिन शेफालिका दत्त एवं रानी दास, पुष्पा लाभ, अनुपम अनु, सुनंदिता दास, नेहा कर्ण, ज्योति लाभ, सुधा कर्ण, कविता मल्लिक, रेखा रानी, सविता कर्ण, मंजू लाल, विभा कर्ण, रूपम दास सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया ।






  • झारखंड : मशीन द्वारा कोयला तोड़ने के दौरान मजदूर की हुई मौत

    झारखंड /लातेहार

    मशीन से कोयला तोड़ने के दौरान एक मजदूर की मौत का मामला प्रकाश में आया है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूर धर्मदेव उरांव ग्राम पथरिया लोहरदगा जिला का बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार मजदूर हुम्बू चिमनी ईट भट्ठे में मशीन द्वारा कोयला तोड़ रहा था उसी दौरान मशीन का हाइड्रोलिक पाइप टूट गया जिससे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई ।

    घटना से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी का माहौल है । ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व भी इसी भट्टा मे हाथी ने कुचल कर एक मजदूर को मार डाला था। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रसर कार्रवाई में जुट गई है ।

  • झारखंड :रांची शहर को प्रदूषण मुक्त करने की मुहिम में जुटा प्रशासन,निकाली गई साइकिल रैली

    झारखंड /रांची

    रांची को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आज साइकिल रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया ।मालूम हो कि नगर निगम लगातार प्रदूषण मुक्ति हेतु कोशिश कर रहा है । इसी के अंतर्गत 13 मार्च से शनिवार नो कार अभियान की शुरुआत की गई है ।

    पिछले दिनों शनिवार को कार उपयोग न करने की अपील नेता से अभिनेता तक करते नजर आए , अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम हर शनिवार कार्यक्रम कर रहा है, इसी के अंतर्गत आज राजधानी रांची के मोराबादी से शहीद चौक तक साइकिल रैली का आयोजन किया जिसमें बढ़-चढ़कर शहर वासियों ने हिस्सा लिया , नगर निगम की इस मुहिम का असर भी दिखने लगा है शहर में अब हर शनिवार को पहले से कम कारे दिख रही।

  • देवघर : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के तारीख की हुई घोषणा, 17 अप्रैल को होगा मतदान

    झारखंड /देवघर

    देवघर जिले के मधुपुर विधान सभा सीट पर आगामी 17 अप्रैल को विधान सभा चुनाव हेतु मतदान होगा ।

    मालूम हो कि मधुपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग की तरफ से कर दी गई। मधुपुर में मतदान 17 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 2 मई को की जाएगी। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 30 मार्च है। नॉमिनेशन पेपर की जांच 31 मार्च को की जाएगी। दरअसल मधुपुर झामुमो विधायक और पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के कोरोना से निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हाफिज उल्लाह अंसारी को मंत्री बनाया था। फिलहाल हाफिजुर अभी विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।

    मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि हफीजुल ही मधुपुर से झामुमो के प्रत्याशी होंगे। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने कहां कि हम मधुपुर उपचुनाव निश्चित रूप से जीतेंगे , हम लोग जनता की सेवा करते हैं और जनता के बदौलत ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं।वही बीजेपी ने कहा मधुपुर से एनडीए उम्मीदवार की जीत तय है।

  • झारखंड :व्यवसाई की हत्या करने पहुंचे दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,हथियार बरामद

    झारखंड /रामगढ़

    रामगढ़ जिले के एक व्यवसाई की हत्या की रची गई साजिश को पुलिस ने अपनी सक्रियता से विफल कर दिया है।पुलिस ने हत्या करने पहुंचे पांडे गिरोह के दो सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार  किया है। इस मामले की जानकारी मंगलवार को एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। गिरफ्तार अपराधियों में रामगढ़ शहर के पारसुतिया बेलवागढ़ निवासी दीपक साहू उर्फ पकौड़ी और कुज्जू ओपी क्षेत्र के रांची रोड सेवटा निवासी राजेंद्र करमाली उर्फ बाबू शामिल है।

    एसपी ने बताया कि रांची रोड सेवटा इफीको गेट के पास यह दोनों मौजूद थे। इन लोगों ने अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए योजना भी बना रखी थी। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तत्काल एसडीपीओ किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और छापेमारी शुरू कर दी गई। दीपक साहू उर्फ़ पकौड़ी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल, एक डोंगल और बजाज पल्सर बाइक भी जब्त किया है।


    एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दीपक साहू उर्फ़ पकौड़ी को एक साथी ने उन्हें पैसे देकर व्यवसाई से रंगदारी मांगने को कहा था। रंगदारी नहीं देने पर उसे डराने धमकाने की बात भी कही थी। व्यवसाई उनकी बात नहीं सुनता तो उसकी हत्या करने की साजिश तैयार कर ली गई थी। दीपक के पास से बरामद पिस्तौल के मैगज़ीन पर मेड इन इटली ऑटो पिस्तौल लिखा हुआ है। उसके गोली के पेंदी पर 7.65 अंकित है।

  • झारखंड :पेड़ से लटका मिला लड़की का शव ,जांच में जुटी पुलिस

    झारखंड /लातेहार

    जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला के करमाटांड़ जंगल में रविवार की सुबह पेड़ से लटका युवती का शव बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतिका मामा के घर में रहती थी और गुरुवार को अपने जीजा के घर जाने की बात कह कर निकली थी ।बताया जाता है कि लड़की के पैर में कटने का निशान है।

    पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है। लड़की की मामी ने बताया कि सोनी, गुरुवार की शाम ही मुरू गांव के लिए निकली थी। कहकर गयी थी कि वह अपने जीजा के घर जा रही है। उसके बाद से सोनी की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। बरवाडीह थाना प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि लड़की ने आत्महत्या की है या ये हत्या है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

    मृतिका की माँ का भी देहांत बहुत पहले ही हो चुका है। जिसके बाद से सोनी मामा के घर में ही रहने लगी थी। सोनी की मौत की खबर सुन कर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।सोनी की मौत हत्या है या आत्म हत्या इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा ।