किशनगंज/संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किशनगंज धर्मगंज स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जम कर निशाना साधते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 220 सीट मिलने की बात कही है ।कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का बिहार में नामो निशान नहीं हैं, वही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी के लोग 243 सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में खाता खोल लिया था,लेकिन इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में वो भी नहीं होगा ।श्री हुसैन ने राजद पर प्रहार कर कहा कि बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाना राजद के लोगो को चुभ रहा हैं, उन्होंने कहा राजद के शासन काल मे ममता कुलकर्णी की चर्चा होती थी साथ ही उन्होंने कहा हम सुशांत सिंह राजपूत को चुनावी मुद्दा नही बनाएंगे बल्कि विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद का तस्वीर अपने पोस्टर से हटा दिया है तेजस्वी ने।मालूम हो कि तेजस्वी से श्री हुसैन ने हिसाब मांगते हुए कहा जब हमारी सरकार थी उस वक्त राजद का चुनावी बजट क्या था?और आज चुनाव लड़ने का राजद का क्या बजट हैं।वहीं कृषि बिल के मुद्दे पर भाजपा से अकाली दल गठबंधन टूटने पर कहा कि किसान अपना फसल खून पसीने की मेहनत से उपजाता है उसे बिचौलिया मजबूर कर देता है किसी मंडी को देना।
उन्होंने कहा किसानों को सरकार के निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत मिलना चाहिए या नही साथ ही कहा अकाली दल भाजपा से अलग होने पर इसका कोई असर बिहार चुनाव नही पड़ने वाला है।
श्री शाहनवाज हुसैन ने लोजपा और जदयू पर कहा अभी सबके बीच भाजपा से अच्छे संबंध है।सभी दल चाहता है ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ें।सीट अधिक से अधिक मांगने का अधिकार सबकों है।लेकिन गठबंधन में जो भी सीटें मिलेगी उसपर हम लड़ेंगे और बाकी सीटों पर सहयोगी दल की मदद करेंगे।
श्री हुसैन ने AIMIM पर व्यंग भरे अंदाज से निशाना साधा और कहा कि AIMIM को सीमांचल में अपनी जगह बनाने में दस से बीस साल लगेंगे।उन्होंने खुद के बिहार विधान सभा चुनाव लड़ने पर कहा कि चुनाव लड़ूंगा नहीं लड़वाऊंगा।
श्री हुसैन ने तत्कालीन किशनगंज के जिला पदाधिकारी फेराक अहमद पर भी निशान साधा और कहा कि नेशनल हाईवे 31 पर फ्लाई ओवर ब्रिज मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक था लेकिन तत्कालीन डीएम फेराक अहमद ने साजिश रचकर फ्लाई ओवर ब्रिज का काम को बंद कर दिया था लेकिन आज पुनः फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण एनएच31 पर हो रहा है।जो मेरा सपना पूरा हुआ।इस मौके पर बीजेपी नेता हरि अग्रवाल,अजित दास,ज्योति कुमार सोनू ,जय किशन प्रसाद,विशाल कुमार ,मुकेश कुमार ,अरविंद कुमार सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे ।