बंगाल :टीएमसी में शामिल हुए दर्जनों लोग ,झंडा देकर किया गया स्वागत

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नक्सलबाड़ी प्रखंड -2 तृणमूल की पार्टी कार्यालय में 40 लोग अन्य पार्टीयों को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर युवा अध्यक्ष अरुण घोष ने 40 लोगों को पार्टी का झंडा देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया ।

इस दौरान अरुण घोष ने कहा राज्य सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर ये लोग तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो।

तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। देश के विकासशील राज्यों में बंगाल का स्थान सबसे आगे है और यह काफी तेजी से विकसित हो रहा है। इसके बावजूद विपक्षी पार्टियों द्वारा तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने में जुटी हुई है। इस मौके पर नक्सलबाड़ी प्रखंड -2 तृणमूल अध्यक्ष पृथिवीस राय, वीरेन सरकार व विराज सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।