कटिहार :जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों में बनाए गए है 2891 मतदान केन्द्र

जिला पदाधिकारी श्री कंवल तनुज ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी ,चुनाव की तैयारी हुई पूरी

Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!

कटिहार /रितेश रंजन

2020 बिहार विधानसभा चुनाव में कटिहार के लिए तीसरे चरण में 7 नवंबर को मतदान होना है, इसको लेकर जिला प्रशासन ने तमाम तैयारी कर लिया है, तैयारी के बारे में जिला अधिकारी कंबल तनुज ने जानकारी देते हुए कहा कि कटिहार में कुल 2039848 मतदाता है,जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1048725 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 991004 है।

श्री तनुज ने बताया कि 7 विधानसभा के लिए कुल 2891 मतदान केंद्र बनाए गया हैं। कोरोना को देखते हुए इसको लेकर विशेष तैयारी पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्र पर चुनाव से पहले और चुनाव के बाद सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ चुनाव आयोग के निर्देश पर तमाम नियमों को का पालन किया जाएगा।

कटिहार के कई विधानसभा क्षेत्र पड़ोसी राज्य बंगाल और झारखंड से सटा हुआ है, जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस बारे में अन्य राज्य से भी संपर्क स्थापित कर लिया गया है और चुनाव से पहले और चुनाव के दिन तक तमाम विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।