किशनगंज /विजय कुमार साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टेढागाछ पुलिस ने गुरुवार को गस्ती के दौरान बलुआ जागीर गांव के समीप से नेपाली शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है ।थाना अध्यक्ष श्री चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर शराब लेकर इस ओर आने वाले है जिसके बाद करवाई करते हुए नेपाली ब्राण्ड की 300 ml की 90 बोतल शराब जप्त की गई हैं।
हालाकि तस्कर फरार होने में सफल हो गए है ।लेकिन उन्हें चिन्हित कर लिया गया है ।श्री यादव ने बताया कि इस शराब तस्करी से जुड़े दो लोगो की पहचान की जा चुकी है और दोनो के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम 2016 /30 a के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही।जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।