कटिहार /रितेश रंजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कटिहार में एनएफ रेलवे एंप्लाइज यूनियन के द्वारा 19 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक विरोध दिवस मनाया जा रहा है । वर्तमान रेल प्रबंधक के समक्ष एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के समस्याओं को लेकर जैसे रेलवे आवास की जर्जर स्थिति रेलवे अस्पताल की जर्जर स्थिति सड़क नाले की जर्जर स्थिति पूरे रेलवे कॉलोनी में उसमें जलजमाव हो रहा है रेल कर्मचारी मानसिक रूप से पीड़ित है इसमें कोई भी ध्यान मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा नहीं दिया जा रहा है इसी को लेकर 1 सप्ताह का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।

इस मौके पर मंडल सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि हम लोग जहां सेफ्टी की बात करते हैं रेल कर्मचारी इस हालात में भी उनके रूम में पानी है बेडरूम में पानी है फिर भी निष्ठा पूर्वक वह काम कर रहे हैं रेल को सुचारू रूप से चला रहे हैं उसी के विपरीत आज कटिहार मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा इन सभी कठिनाइयों को दूर नहीं किया जा रहा है ।

इसी के मद्देनजर एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन पूरे कटिहार में मंडल में विरोध प्रदर्शन कर रहा है 25 सितंबर को धरना प्रदर्शन 11 बिल्डिंग के समक्ष किया जाएगा अगर रेल प्रबंधक रेल कर्मचारी व उनके परिजनों के लिए सकारात्मक कोई कदम नहीं उठाती है तो एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन रेल का चक्का जाम करने का काम करेगी