नक्सलबाड़ी :दर्जनों परिवारों ने थामा भाजपा का झंडा,कार्यक्रम आयोजित कर सभी को पार्टी में किया गया शामिल

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा के खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल बूथ संख्या 49 में 40 परिवार आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल के के बूथ संख्या 49 में एक योगदान समारोह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर 40 परिवारों को भाजपा में शामिल किया गया। शामिल होने वाले सभी नये सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया व सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ ही शामिल होने वाले लोगों से कहा कि आप सभी सरकार के जन-कल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें ताकि कोई भी वर्ग सरकार की नीतियों से वंचित ना रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से इन परिवारों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर नेशनल काउंसिल के सदस्य गणेश चन्द्र देवनाथ , सिलीगुड़ी सांगठनिक के जिला सचिव उत्तम सिंह , मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद व महासचिव शक्तिजय बारोई सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।