नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बंगाल में धीरे धीरे तृणमूल कांग्रेस की मजबूती टूटती ही जा रही है । लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शामिल होने वाले लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार के द्वारा कि गई सहायता कार्य को देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर वे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
भाजपा में शामिल होना अब लोगों का जुनून बनता जा रहा है। लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को देर रात भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में एक जुनून देखा गया। जी हां गुरुवार को देर रात लोग एक जुनून के साथ खोरीबाड़ी अंतगर्त केशरडूबा के बूथ संख्या 77 में 40 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा।

इस संबंध में नेशनल काउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ ने बताया कि खोरीबाड़ी अंतगर्त केशरडूबा के बूथ संख्या 77 में एक योगदान समारोह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर केशरडूबा के 40 परिवारों को भाजपा में शामिल किया गया। साथ ही उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और उसे मानवता विरोधी करार देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से बंगाल की जनता को वंचित रखने का ऐसा आरोप लगाया। वहीं खोरीबाड़ी युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने पश्चिम बंगाल की जनता को मुख्यधारा में शामिल होने में ममता दीदी रोड़े अटकाती हैं। लोगों को अच्छी सुविधाए मिलती है, उसमें भी रोड़ा बनती हैं। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।
लेकिन ममता दीदी बंगाल में गरीबों को इस स्वास्थ्य योजना से भी वंचित रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाना चाहिए कि कैसे गरीबों के हक को रोकने का काम राज्य की ममता सरकार कर रही है, उन्होंने ममता बनर्जी को गरीब विरोधी सरकार बताया। इस अवसर पर खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद और महासचिव शक्तिजय बारोई सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।