पटना/संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार के ऊपर जोरदार हमला किया है ।मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार को अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं है ।तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार ने 1995 में एकीकृत बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ा था तो मात्र 7 सीट आयी थी।

जबकि 2014 में लेफ़्ट के साथ मिलकर लड़े थे तो मात्र 2 सीट आयी थी।तेजस्वी ने कहा कि वो जीवन में कभी भी अकेले लड़ेंगे तो प्रतापी चेहरे को दहाई के अंकों में भी सीट प्राप्त नहीं होगी।यह मेरी चुनौती और दावा है।