नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए राज्य में साप्ताहिक लॉक किया गया है। लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस सुबह से ही अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज सोमवार को सितम्बर महीने की पहला लॉक डाउन था।
सोमवार को लगाए गए लॉकडाउन खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी प्रखंड में लाॅकडाउन का व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी प्रखंड की सड़कें सुनसान दिखी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ रहा।

आवश्यक सामानों के कुछ गिने चुने वाहनों के अलावा सड़क पर अन्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी बाजार भी सन्नाटा पसरा हुआ था। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दुकान, निजी व सरकारी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक आदि सब बंद था।
इस दौरान बेवजह घरों से निकलने पर पुलिस द्वारा रोका गया। कई स्थानों पर पुलिस गश्ती लगाते हुए दिखे। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से बार- बार लॉक डाउन को सफल कराने के लिए पुलिस गश्ती लगा रही है।इसके बावजूद कुछ गैर जिम्मेदार लोग इसे मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा लॉक डाउन नहीं मानने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।