देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है ।मालूम हो कि देश भर में बीते 24 घंटो में कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिले है ।
मालूम हो कि पिछले 24 घंटो में कोरोना वायरस के 83,883 नए मामले समाने आए और 1,043 मौतें हुईं है ।
जिसके बाद देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 38,53,407 पहुंच चुकी है । जिसमें 8,15,538 सक्रिय मामले है और 29,70,493 ठीक हो चुके है ।देश में बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 67 हजार 376 पहुंच चुकी है ।
आईसीएमआर के मुताबिक कल (2 सितंबर) तक कोरोना वायरस के कुल 4,55,09,380 टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,72,179 टेस्ट कल किए गए ।