किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सोमवार के दिन बहादुरगंज डाकबंगला परिसर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मशकूर आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान नवमनोनित मंडल अध्यक्षों एव मीडिया प्रभारी को प्रमाण पत्र देकर एवम फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।वहीं शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गए कार्यों के संदर्भ में विस्तार से चर्चा किया एवम मुख्य रूप से अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए जो योजनाएं शुरू की गई है उन योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई।

अल्पसंख्यक मोर्चा के बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कई मंडलो के अध्यक्ष,मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एव मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी में अल्पसंख्यकों के बढ़ते रुझान को देखते हुए युवाओं और महिलाओं के बीच अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता पंचायत एवम बूथ स्तर तक पहुंच कर पीएम नरेंद्र मोदी के योजनाओं की पूरी जानकारी देने एवम लाभान्वित करने का कार्य अब तेज गति से किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मशकूर आलम,जिला उपाध्यक्ष असगर आलम,जिला महामंत्री फारूक आलम,जिला मीडिया प्रभारी इफ्तेखार आलम,अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रमंडल प्रभारी शकील अख्तर राही,जिला संयोजक राजीव सिन्हा,नगर अध्यक्ष कृश्ले सिन्हा,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुशो देवी एवम भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।