देश/एजेंसी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। भाजपा विधायक दल की बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया।
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
मालूम हो कि कल से विधान सभा का सत्र आरंभ होने वाला है उससे पूर्व आज बीजेपी की बैठक में यह फैसला लिया गया है ।
वहीं दूसरी तरह कांग्रेस पार्टी ने दो विधायकों का निलंबन वापस ले लिया है ।बता दे कि विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा जिन्हे पूर्व में निलंबित कर दिया था का निलंबन वापस ले लिया है और आज विधान सभा सत्र के आरंभ से पूर्व अशोक गहलोत के घर में विधायक दल की बैठक हो रही है जहां सचिन पायलट भी पहुंचे है ।