किशनगंज : 9 घर कनकई नदी में विलीन,पीड़ितों को मिला प्लास्टिक

किशनगंज/विजय कुमार साहा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत मटियारी पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित घाट टोला मटियारी में 9 घर कनकई नदी में कटकर विलीन हो गया। कटाव पीड़ित परिवारों को राजस्व कर्मचारी शहजाद आलम द्वारा प्लास्टिक वितरण किया गया।

कटाव पीड़ित परिवारों को तत्काल प्लास्टिक मिलने से राहत महसूस हो रहा है। राजस्व कर्मचारी शहजाद आलम ने बताया घाट टोला मटियारी में 9 घर कनकई नदी में कटकर विलीन हो गया है।पीड़ित परिवारों में सीताराम महतो,अशोक महतो,विजय महतो,उमा महतो,मुन्ना महतो,बेचन महतो,संतोष महतो,अशोक कुमार,ध्रुव महतो है।सभी कटाव पीड़ित परिवारों को तत्काल प्लास्टिक दिया गया है।