किशनगंज :सड़क दुर्घटना में 8 साल के बच्चे की मौत ,परिजनों ने किया हंगामा

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


गुरुवार के दिन बहादुरगंज दिघलबैंक मुख्य मार्ग मार्केटिंग यार्ड के निकट ट्रक एवं साइकिल की टक्कर में एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ट्रक से लगे धक्के में साइकिल सवार एवं बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया था जिसे आनन-फानन में बहादुरगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं उपचार के क्रम में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

उपचार में हुई देरी के कारण परिजनों ने जमकर बवाल काटा एवम ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि उपचार करने से पूर्व पर्ची बनाने एवं आधार कार्ड मांगने के कारण उपचार में काफी देर हुई जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई।

परिजनों द्वारा अस्पताल कर्मियों के द्वारा की गई देरी एवं दूर व्यवहार को लेकर सड़क जाम भी किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पकड़कर अपने कब्जे में कर लिया है।

थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान मो नज्ज्म पिता मो अकबर आलम के रूप में हुई है ।जानकारी के मुताबिक बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय आधार कार्ड बनवाने हेतु साइकिल से आ रहा था तभी एलआरपी की ओर से आ रही बालू लदी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से बालक मो नज्ज्म की इलाज के दौरान मौत हो गई है।


खबर की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक तौसीफ आलम मौके पर पहुंचे लोगों को समझा-बुझाकर घण्टों जाम रहे बहादुरगंज दिघलबैंक मुख्य मार्ग से जाम को हटवाये एवं उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मौके पर स्थानीय विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी किशनगंज को मोबाइल के द्वारा दी गई है एव अस्पताल कर्मियों द्वारा इलाज में देरी की लिखित शिकायत भी कल जिला पदाधिकारी किशनगंज को की जाएगी।