बिहार : सुशांत मौत मामले की जांच करने मुंबई गई टीम लौटी पटना ,आज सौंपेगी रिपोर्ट

पटना/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच करने मुंबई गई 4 सदस्य वाली टीम आज पटना लौट आई है , और आज इस टीम के द्वारा जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है । वही आईपीएस विनय तिवारी जो कि बाद में मुंबई गए थे वह अभी क्वारंटाइन है ।वहीं पटना लौट अधिकारियों ने मीडिया से बात चीत में कहा कि मुंबई में जांच करना काफी चैलेंजिंग था लेकिन उन लोगो ने अपना काम कर लिया है और आज रिपोर्ट सौंप देंगे ।

वहीं विनय तिवारी जो कि अभी तक क्वारंटाइन है उसे लेकर बिहार के डीजीपी मुंबई बीएमसी पर आग बबूला है और डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पांडे ने मीडिया को बताया कि बीएमसी द्वारा कोर्ट के आदेश की अवमानना की जा रही है और वो बीएमसी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे । श्री पाण्डेय ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी कीमत पर सुशांत के मौत की सच्चाई सामने लाया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा ।