किशनगंज/संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले में कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिला अंतर्गत वर्तमान में उपलब्ध कोरोना कोविड-19 केयर सेंटर में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न संस्थागत परिसरों का निरीक्षण बुधवार को किया गया।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ किशनगंज प्रखंड के मोतिहारा पंचायत स्थित बाबा साहब अंबेडकर आवासीय विद्यालय में उपलब्ध बेड का निरीक्षण जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने निरीक्षण के क्रम में उक्त विद्यालय में 153 बेड की उपलब्धता के आधार पर विद्यालय को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित करने हेतु अधीक्षक बाबासाहेब आंबेडकर विद्यालय एवं सिविल सर्जन किशनगंज को निर्देशित किया है।
डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि जिला स्वास्थ्य प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि 2 दिनों के अंदर बाबासाहेब अंबेडकर आवासीय विद्यालय को बेहतर कोविड-19 सेंटर के रूप में विकसित करने का कार्य पूर्ण करें ।डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि जिले में कुल 489 बेड की व्यवस्था की जा चुकी है । जिसमें एमजीएम कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 120, महेश बथना स्थित रूरल हेल्थ सेंटर में 80, जुलजुली में 80, जननायक कर्पूरी छात्रावास में 56 तथा मोतिहारा में 153 बेड की व्यवस्था की गई है।