पटना/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार में बाढ़ पीड़ितो के लिए देव दूत बन कर भारतीय वायु सेना आई है ।मालूम हो कि राज्य के दस जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है और ना सिर्फ रेल यातायात बाधित हो चुकीं है बल्कि सड़क मार्ग भी ध्वस्त हो चुका है । जिसके बाद वायु सेना के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फूड पैकेट गिराया जा रहा है
वायु सेना द्वारा दरभंगा ,मधुबनी ,पूर्वी चंपारण सहित अन्य जिलों में रविवार को फूड पैकेट गिराए गए जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है वहीं शनिवार को भी कई स्थानों पर सेना के द्वारा फूड पैकेट गिराए गए थे ।मालूम हो कि 10 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है और जान माल का भी भारी नुकसान हुआ है ।