देश: कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पहुंची करीब बीमारी से 32 हजार से अधिक की देश में मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,661 नए मामले सामने आए और 705 मौतें हुईं।मालूम हो कि देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,85,522 है जिनमें 4,67,882 सक्रिय मामले है  8,85,577 ठीक हो चुके हैं ।

बीमारी से 32,063 लोगो की अभी तक मौत हो चुकी है ।वहीं आईसीएमआर के मुताबिक कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,62,91,331 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिनमें से 4,42,263 सैंपल का टेस्ट कल किया गया है ।