कटिहार / रितेश रंजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
युवा छात्र एकलव्य के इस जज्बे की चहुऔर हो रही प्रशंसा
कोविड-19 की बढ़ती संक्रमणता को खत्म करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग एक कारगर हथियार है आम जनों में संगीत के माध्यम से एकलव्य ने लॉकडाउन पीरियड में घर में रहकर दूरी बनाए रखना गीत के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम कर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह कर रहे हैं पूर्व में भी लॉकडाउन प्रथम में जो माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में लगाया गया था ।
उस वक्त भी इनका एक कोविड-19 से बचाओ हेतु गाया गया गाना काफी प्रचलित हुआ था जिसकी प्रशंसा चारों ओर से की गई ज्ञातव्य हो कि कुमार एकलव्य कटिहार के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी भुवन अग्रवाल के पुत्र हैं जो अभी 12 वीं कक्षा की परीक्षा में सीबीएसई बोर्ड से 96% मार्क्स( स्कूल टॉपर )लाकर अपने माता-पिता के अलावा अपने स्कूल और शिक्षकों का नाम रोशन किया।
एकलव्य ने संगीत के जरिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील और गीत