पटना/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हकीकत जानने पटना पहुंची केंद्रीय टीम
बिहार में छलांग लगा रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से स्थिति गंभीर होती जा रही है ।हफ्तेभर से प्रतिदिन करीब एक हजार संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आने के बाद केंद्र सरकार की विशेष टीम रविवार को बिहार पहुंची टीम स्थिति का जायजा लेकर देर शाम वापस दिल्ली लौट जाएगी.वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि केंद्र द्वारा बिहार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है.कोरोना को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं ।
मालूम हो की राज्य में चाइनीज वायरस संक्रमितों की संख्या 26379 पहुंच चुकी है पिछले 24 घंटो में मिले 1412 संक्रमित मरीज राज्य के अलग अलग जिलों में मिले है जबकि मौतों का आंकड़ा भी बढ़ कर 208 पहुंच चुका है । स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए केद्र से सूबे को फिर 264 नये वेंटिलेटर मिले हैं साथ ही बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की नजर बिहार की स्थिति पर बनी हुई है.
सरकार ने कोरोना की जांच के लिए पिछले हफ्ते 50 हजार किट मंगवाए थे. इस किट से महज आधे घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच हो जाती है. 50 हजार और रैपिड एंटीजन टेस्ट किट बिहार पहुंच गयी है।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अनुसार पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद टीम गया जिले का दौरा करेगी.केंद्रीय टीम पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा बिहार के आला अधिकारियों के साथ भी बैठक करने के बाद शाम में दिल्ली लौट जाएगी.