किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत नेपाल सीमा के आखरी छोर में स्थिति दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत अंतगर्त श्यामटोला के आम राहगीर व वाहन चालक परेशान है।
एप्रोच रोड बाढ़ के पानी मे बह जाने के कारण आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानीयो का सामना करना पर रहा है। गांव के बीचों बीच बना पुलिया बुरी तहत छतिग्रस्त होने से पानी का बहाव ऊपर से हो रहा है।

जिस होकर आम लोग आने जाने को लाचार है। पिछले तीन वर्ष से यह स्थिति बनी हुई है। पूरा श्यामटोला गावँ टापू अब्दील हो गया है,तथा बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौन साधे हुये है। ग्रामीण कई बार पुराने छतिग्रस्त पुलिया को मरम्मत कराने की मांग कर चुके है,लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है।
नतीजतन लोग टापू में रहने को मजबूर है।गांव के स्थानिय निवासी सीताराम टूड्डू जो कि वर्तमान में धनतोला पंचायत के सरपंच है,उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस गांव का बुरा हाल है,अगर अब भी प्रशासन इस ओर ध्यान नही देगें,तो स्थनीय लोग आंदोलन का मन बना रहे है।