किशनगंज /ठाकुरगंज /संवाददाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बुधवार देर शाम जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में आए तेज आंधी और पानी की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है । जानकारी के मुताबिक तेज हवा के साथ आए आंधी ने कई घरों , दुकानों को नुक्सान पहुंचा और हवा इतनी तेज़ थी कि दुकानों के टीन का छप्पर उड़ गया ।वहीं कई पेड़ भी आधी में उखड़ गए है ।आंधी की वजह से खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है ।हवा इतनी तेज़ थी कि कई स्थानों पर बिजली का तार टूट गया है और बिजली आपूर्ति ठप है । एक तो महामारी दूसरे आए दिन होने वाली आंधी पानी से किसानों और गरीबों को दोहरी मार पड़ी है ।