कटिहार : मानसिक प्रताड़ना और रंगदारी से आहत रजिस्ट्रार मनिरंजन ने सहायक थाना में एफआईआर कराया दर्ज

रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिपिन किशोर तिवारी के खिलाफ केस दर्ज पुलिस कर रही है मामले की जांच , रजिस्ट्रार ने कहा कटिहार के तीन वर्ष का कार्यकाल रहा मानसिक पीड़ादायक

कटिहार में जिला अवर निबंधक मनिरंजन ने एक शख्स पर रंगदारी मांगने और रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सहायक थाना में दर्ज करवाया है। इस मामले में रजिस्ट्रार ने कहा की बिपिन किशोर तिवारी पिछले कई दिनों से उन्हें लगातार तंग कर रहा है और अब वह उससे दो लाख रंगदारी की मांग कर रहा है, रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने या उसके बच्चियों को किडनैप कर लेने तक की धमकी दे रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं।

दरअसल जब से वह कटिहार में पदस्थापित है तब से ही यह शख्स उसे परेशान कर रहा है, पहले तो बी.के तिवारी एक बार उसके पास पहुंचकर रजिस्ट्री की राशि कम करने के लिए दबाव बना चुके हैं और जब ऐसा उनके द्वारा नहीं किया गया तो उसे तो उन्हें फंसा देने की धमकी दे कर कई माध्यम से आला अधिकारी तक उनकी शिकायत भी की गई ।

लेकिन हमेशा सच्चाई के साथ काम करने के लिए उन पर आरोप निराधार साबित होता गया और अब विपिन किशोर उन्हें बाकायदा रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।इस मामले पर उन्होंने सहायक थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।