प्रवासी मजदूरों के घर वापसी का सिलसिला जारी है।

प्रवासी मजदूरों के घर वापसी का सिलसिला जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेल मंत्रालय द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद अप्रवासी मजदूर लगातार घर पहुंच रहे है ।मालूम हो कि पिछले दो दिनों में लगभग 3 हजार मजदूर घर पहुंचे है और आज बुधवार को तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन किशनगंज पहुंचेगी।स्पेशल ट्रेन से 1200 से अधिक मजदूर पहुंचेंगे।

साढ़े चार घण्टे विलंब से पहुंचेगी ट्रेन। 12 बजकर 30 मिनट पर
पहले 8 बजे था निर्धारित समय।
डीएम आदित्य प्रकाश और एसपी कुमार आशीष ले रहे हैं व्यवस्था का जायजा। प्लेटफार्म संख्या 1 में होगा गाड़ी का ठहराव। प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग और पूरा डिटेल लेने के लिए प्लेटफार्म संख्या 1 पर 24 काउंटर बनाये गए हैं। जहा मजदूरों की स्क्रीनिंग के बाद बसों के जरिए उन्हें उनके प्रखंड में बने क्वॉर्नटिन सेंटर भेजा जाएगा ।