कटिहार/रितेश रंजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे के दौरान लापरवाह पदाधिकारियों की जम कर लगाई क्लास,जनता को DM से बढ़ी उम्मीदे
कटिहार के डीएम कँवल तनुज जो इनदिनों बिलकुल सिंघम स्टाइल में कभी भी कहीं भी दिख जा रहें हैं और इस तस्वीर में कदवा के सीओ द्वारा आम लोगों के लिए किये जाने वाले नाव की व्यवस्था में खामी पर कई अधिकारियों की जम कर क्लास लगाते डीएम दिखे
डीएम कँवल तनुज को न्यूज़ के जरिये ये खबर मिली की कदवा के कुछ इलाकों में आये बाढ़ के पानी के बाद स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण नावों का परिचालन बेहतर ढंग नहीं हो रहा है जिससे आम आदमी को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

जिसके बाद डीएम अचानक उन प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकल गए जहाँ बाढ़ ने अपना रूद्र रूप दिखाया था, डीएम के अचानक बाढ़ ग्रस्त इलाके के दौरे पर निकलने की खबर के बाद कदवा के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन् – फानन में व्यवस्थाओं को मुकम्मल बनाने की भरषक कोसिस तो जरूर की पर डीएम की नज़रों से वो नहीं बच पाये , डीएम नाव की स्थिति देखते ही समझ गए की ये सिर्फ उन्हें दिखाने के लिए आनन-फानन में की गई व्यवस्था है , जिसके बाद डीएम ने इस सवाल पर जम कर जिम्मेदार अधिकारियों की क्लास लगाई और जल्द से जल्द तमाम व्यवथाओं को मुकम्मल करने की हिदायत दी

डीएम कँवल तनुज का ये तेवर उन तमाम अधिकारियों के लिए भी एक संदेस है जो जनता की सेवा में कोताही या ढिलाई बरतते हैं, डीएम ने कई बार अपने वीडियो सन्देश में कहा है की जनता और उनकी सेवा सर्वोपरि है , और इसमें किसी भी तरह की कोताही किसी भी स्तर पर डीएम बर्दास्त नहीं करेंगें , डीएम द्वारा की गई इस करवाई और इस इस्टाइल को कोई हीरो स्टाइल कह रहा है तो कोई सिंघम , डीएम के इस ऑन द स्पोर्ट आदेश के बाद जहाँ एक तरफ कदवा के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की हलक सुखी है वही दूसरी तरफ आम लोगों को बाढ़ के दौरान उन्हें मिलने वाली सरकारी व्यवस्थाओं पर डीएम की निगरानी से एक भरोषा बंध गया है की कोई लोगों की पीड़ा सुने या ना सुने,डीएम तो जरूर सुनेंगें , इसी लिए तो लोगों में डीएम हीरो और सिंघम की तरह चर्चित हो रहें हैं ।