समुचित व्यवस्था की मांग सिविल सर्जन सेे की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कटिहार/रितेश रंजन
सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में कार्यरत नर्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां काम करने वाले सभी नर्सों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके द्वारा प्रसव वार्ड को बंद कर बाहर में समुचित व्यवस्था की मांग सिविल सर्जन से की है। इस दौरान नर्स बिंदु देवी ने बताया कि अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं है। ना तो वार्डो को सैनिटाइज किया जाता है। ना ही सैनिटाइजर दी जाती है।

अब ऐसे में उनके साथी नर्स पॉजिटिव हो गए हैं और वह लोग भी उनके साथ काम कर रहे हैं। उन्हें भी पॉजिटिव होने का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि आम लोग अगर पॉजिटिव होते तो उन्हें आइसोलेट किया जाता है। लेकिन यहां पर जो भी नर्स पॉजिटिव हुए हैं। उन्हें घर पर ही रहकर होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। ऐसे में घर में परिवार है छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन लोगों को भी कोरोना पॉजिटिव होने का डर है। इन्हीं मुद्दों को लेकर सभी नर्सों के द्वारा आवेदन देकर सिविल सर्जन से समुचित व्यवस्था की मांग की गई है।

साथ ही उन्होंने बताया कि आज कहने के बाद अस्पताल की ओर से पीपीई किट दी गई है। लेकिन पीपीई किट के गुणवत्ता पर सभी नर्सो ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि इस किट को पहनने के बाद आधे घंटे तक उन लोगों की हालत काफी खराब हो जाती है। मजबूरन उन्हें पीपीई किट खोलना पड़ता है। इस अवसर पर रीना कुमारी, नीलम कुमारी, रीमा सोमराज, गीता कुमारी, चंद्रिका देवी, आशाा देवी, मंतोष कुमार, प्रवीण कुमार सहित आदि नर्स शामिल शामिल थे।