ठाकुरगंज प्रखण्ड में भी मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर किया गया जागरूक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किशनगंज/संवादाता
किशनगंज जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में मास्क और हेलमेट ना पहनने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया और 25 लोगो से 37500 रुपए जुर्मना वसूला गया ।

मालूम हो कि सोमवार को ही डीएम श्री आदित्य प्रकाश ने निर्देश दिया था कि मास्क और हेलमेट ना पहनने वालों को पेट्रोल नहीं दिया जाए साथ ही जुर्माना वसूलने का भी निर्देश दिया गया था जिसके बाद आज यह करवाई की गई है । वहीं इस दौरान बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया है ।वहीं जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड में भी जिला प्रशासन द्वारा मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया गया है ।