प्रधानमंत्री सड़क पर डायवर्सन जलमग्न परेशानी । आवागमन में परेशानी

किशनगंज/विजय कुमार साहा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारी चौक झाला से निसन्द्रा जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर डायवर्सन जलमग्न परेशानी

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रेतुआ,कोल,गोड़िया एवं कनकई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है और दर्जनों मरिया धार व सड़कों पर बनी डायवर्सन पानी से भर गया है।जिसके कारण अब लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। हजारी चौक झाला से निसन्द्रा तक जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क के डायवर्सन में पानी भर जाने से लोगों को वाहन के साथ आवागमन करने में परेशानी हो रही है।

बेणुगढ़ स्थित डायवर्सन जलमग्न है।इस होकर कोई चार चक्के वाहन का आवागमन नहीं हो रही है।ज्ञात हो कि बेणुगढ़ में सड़क कटिंग पर पुल निर्माण कर शुरू है,लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा डायवर्सन बनाने में लापरवाही की जिसके कारण इस डायवर्सन में आवागमन को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि हजारी चौक झाला से निसन्द्रा जाने वाली यह प्रधानमंत्री सड़क 29 किलो मीटर है।जिसका मरम्मती कार्य के लिए 6 माह पूर्व विधायक द्वारा शिलान्यास किया गया था। वह भी कार्य अधर में लटका हुआ है।बता दे कि सैकडों जगहों पर प्रधानमंत्री सड़क में बड़े – बड़े गड्ढे हैं।इस पर आवागमन बाधित हो गया है। इस रास्ते पर हो रहे पुल निर्माण के कारण बने डायवर्सन के ऊपर से बरसात का पानी बह रहा है।

भाजपा जिला महामंत्री लखन लाल पंडित ने इन प्रभावित इलाके का रविवार को दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री सड़क हजारी चौक झाला से निसन्द्रा जाने वाली मुख्य सड़क विगत वर्ष 12 अगस्त 2017 को आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर सड़क ध्वस्त हो गई थी श्री पंडित ने बताया कि दक्षिणी इलाके के दर्जनों गांव जैसे तेघरिया, महुआ,सुहिया,रहमतपुर, आमबाड़ी,पंखाबाड़ी,चैनपुर, चिल्हनियाँ,बेतबाड़ी,देवरी, हाटगांव, गिल्हनी,गड़गांव, बैगना,दुर्गापुर,देवरी आमबाड़ी, रुपनी आदि दर्जनों गाँव एवं पंचायतों के लोगों को आवागमन के लिए यही एक मुख्य सड़क है। उन्होंने बताया कि ठाकुरबाड़ी बेणुगढ़ के निकट यह पुल विगत 6 माह से बन रहा है। लेकिन संवेदक द्वारा सिर्फ गड्ढा खुद कर सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया है।

जबकि प्रधानमंत्री सड़क से भारी संख्या में प्रत्येक दिन आवाजाही हुआ करता है, लेकिन संवेदक के द्वारा डायवर्सन नहीं बनाने से चार चक्का वाहनों का इस होकर गुजरना जंग जीतने के बराबर होगा। श्री पंडित ने बताया की इस सड़क से हजारों लोगों का आवागमन हुआ करता है,फिरभी पुल निर्माण के बहाने निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क पर 6 माह से गड्ढा खोदकर सड़क को अवरुद्ध कर रखा है।यहाँ सड़क खोदने से पहले अवाम की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले डायवर्सन बनवाना चाहिए ताकि अवाम के लिए आवागमन सुलभ हो सके,लेकिन यहाँ सड़क खोदकर संवेदक द्वारा आम लोगों को सिर्फ परेशान किया जा रहा है। श्री पंडित ने बताया कि निर्माण एजेंसी के खिलाफ जिला पदाधिकारी से शिकायत कर कार्रवई की मांग की जायेगी।