कोरोना योद्धाओं की मदद से भारत मजबूती से कोविड-19 से लड़ रहा है – पीएम

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डॉ.जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन की 90वीं जयंती समारोह में उद्घाटन भाषण दिया ।मालूम हो कि  भारत और विदेश से मार थोमा चर्च के  अनुयायियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।पीएम ने कहा कि 
डॉ. जोसेफ को बधाई देता हूं और मैं उनके लंबे जीवन और सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

डॉ. जोसेफ मार थोमा ने हमारे समाज और राष्ट्र की बेहतरी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह विशेष रूप से गरीबी हटाने और महिला सशक्तीकरण को लेकर उत्साही रहे। मार थोमा चर्च सेंट थॉमस के महान आदर्शों, प्रभु मसीह के प्रेरितों के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। भारत हमेशा से कई स्रोतों के आध्यात्मिक प्रभाव को लेकर खुला रहा है।

इस विनम्रता की भावना के साथ मार थोमा चर्च ने भारतीयों के जीवन में एक सकारात्मक अंतर लाने का काम किया है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में काम किया है।पीएम श्री मोदी ने कोरोना के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों का भी जिक्र किया और कहा कि अन्य देशों की तुलना में हम बेहतर तरीके से लड़ रहे है जिसकी वजह से हमें सफलता भी मिल रही है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपको यह जानकर खुशी होगी कि हमारे कोरोना योद्धाओं की मदद से भारत मजबूती से कोविड-19 से लड़ रहा है। इस साल की शुरुआत में, कुछ लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में वायरस का प्रभाव बहुत गंभीर होगा। लॉकडाउन के कारण सरकार और लोगों द्वारा संचालित लड़ाई की कई पहल की वजह से भारत कई अन्य देशों की तुलना में बहुत बेहतर है। भारत की ठीक होने की दर बढ़ रही है।’