विजय कुमार साहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुक्रवार को पश्चिम चम्पारण में विरोध प्रदर्शन किया गया ।नेताओ ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बेतहासा बृद्धि किया जा रहा है । यह इसलिये की अम्बानी की रिलायंस कंपनी को फलने फूलने का मौका मिले । याद होगा मनमोहन सरकार के समय मे रिलायंस के पेट्रोलपंप बन्द पड़े थे । मोदी जी का मकसद था , रिलायंस को चलाना । पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर अम्बानी के रिलायंस पम्पों को चालू कर दिया ।

अब इनका मकसद है , जनता के पैसों को अपने और अम्बानी के हाथों में सौंप देना । मोदी जी ने सोचा था कि डीजल का दाम पेट्रोल से ज्यादा करना । सो आप देख रहे हैं कि डीजल और पेट्रोल के दामों में कितना अन्तर था । लेकिन अब डीजल का दाम पेट्रोल के दाम से ज्यादा हो गया । क्योंकि आंध्रा के समुंद्री इलाके में अम्बानी के पेट्रोल का जो जखीरा है । उसका मनमाना कमाई हो सके ।साथ ही डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांस्पोर्टेसन में जो भारी बृद्धि होगी , तो सामानों के दाम बढ़ना स्वाभाविक हो जायेगा । जिसका सारा भार जनता को ही सहना पड़ेगा ।

इसके विरोध में 26 जून को सीपीएम द्वारा राज्यब्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया । प्रभु नारायण राव जिला मंत्री ने कहा कि
पश्चिम चंपारण के बेतिया में डीजल पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया । जिसका जिसे बेतिया लोकल कमिटी मंत्री बी के नरुला, नीरज बरनवाल, शंकर कुमार राव आदि ने संबोधित किया । नौतन के नवका टोला , मुसही , चुरिहरवा टोला जिला सचिव मण्डल सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता , म.हनीफ , बैरिया पंचायत के चुरिहारवा टोला में हेमन्त साह , चनपटिया के चनपटिया बाजार में लोकल कमिटी के मंत्री जगरनाथ यादव , म.,महफूज राजा, मैनातांड के बभानौली गांव में प्रदर्शन का नेतृत्व शिवनाथ राय तथा शिवशंकर पांडेय ने किया ।