किशनगंज/विजय कुमार साहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेणुगढ़ शिव मंदिर प्रांगण में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों कर तेलचित्र पर माला अर्पण कर याद किया गया। बेणूगढ़ शिव मंदिर परिसर में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार कि अध्यक्षता मे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा जिला महामंत्री डॉ लखन पंडित ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने विषम परिस्थितियों में काम कर देशहित में अपने प्राणों की आहुति दी। जम्मू कश्मीर राज्य को अलग दर्जा दिए जाने को विरोधी कर रहे डॉ. मुखर्जी ने धारा 370 हटाने की वकालत भी की थी। इसलिए उनके देशहित में किए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा ले राष्ट्रहित सर्वोपरि मानकर काम करने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार दास, पूर्व अध्यक्ष देव मोहन सिंह, जिला महामंत्री लखन लाल पंडित, मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार दास, भारती देवी ,मोहब्बत लाल सिंह, शिवनारायण, आन्ती देवी, इस्माइल आजाद, जय नारायण , मनोरंजन कुमार दास ,शिवम कुमार दास, संतोष कुमार, श्रीकांत कल्याणी ,मुकेश कुमार सिंह विजय कुमार दास,अरुण कुमार सिंह,सुशील सिंह,जगदीश प्रसाद सिंह,रामवरण सिंह,सीताराम मंडल, अनंती देवी, जयराम सिंह, भारती देवी, भाजपा पंचायत अध्यक्ष हवाकोल नीर लाल मंडल इत्यादि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।