कोरोनील करेगा कोरोना का सफाया । पतंजलि योगपीठ ने कोरोना की बनाई दवा

7 दिनों के अंदर पतंजलि स्टोर पर उपलब्ध होगी दवा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश/डेस्क

पतंजलि योगपीठ के द्वारा covid19 बीमारी की दवा बनाने का मंगलवार को हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर दावा किया गया ।इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि 60% मरीज 3 दिन में ठीक हुए है जबकि 7 दिन में 100% मरीज ठीक हुए हैं

बाबा रामदेव ने कहा कि यह मानवता की सेवा और आयुर्वेद को महत्त्व देने का बहुत बड़ा दिन है ।बाबा ने कहा कि जो दवा को लेकर आशंकित है उनके लिए सभी जबाव देने के लिए हम तैयार है ।

बाबा राम देव ने कहा कि 280 लोगो पर दवा का परीक्षण किया गया है ।इस मौके पर बाबा ने कहा कि रात दिन एक करके हमारे वैज्ञानिकों ने काम कर यह सफलता हासिल की है ।बाबा ने कहा कि जिन्हें शक है कि भगवा पहनने वालों ने कैसे यह चमत्कार किया उनके लिए हमारे पास जबाव है । बाबा ने बताया इस दवा का नाम कोरोनिल दिया गया है ।इस मौके पर आचार्य बाल कृष्ण सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद थे