ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरी एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम को गुरुवार के दिन आल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु झा एवम जिला सचिव बंटी सिन्हा ने व
अपना मांग पत्र सौंपा।जिसमे बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने उन्हें भरोसा दिया की विधानसभा सत्र में पहला प्रश्न पुस्तकालय अध्यक्ष की 12वर्षों से नहीं होने वाली नयी बहाली का होगा। सरकार को इस मामले में घेरा जाएगा ।

साथ ही विधायक तौसीफ आलम ने बहाली से सम्बंधित अन्य बातो पर भी विस्तार से सुनकर उन्होंने कहा की विधानसभा सत्र चलने से पहले आपलोगो से संपर्क करूँगा साथ ही संगठन को मजबूत करने को कहा एवम कहा की इस अभियान में मैं आपके साथ हर कदम पर खड़ा रहूंगा। आप लोगो की बहाली अवश्य होगी।


विधायक तौसीफ आलम के समक्ष ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरी असोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु झा ने कहा कि सरकार द्वारा हमलोगों जैसे प्रशिक्षित लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।सिर्फ पुस्तकालय अधिनियम 2008 लागू होने से ही नही हो जाता जबतक की सरकार पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति नही करती।विद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष के बिना पुस्तकालय सुना है।


वहीं जिला सचिव बंटी सिंहा ने विधायक तौसीफ आलम से कहा कि सरकारी विद्यालयों,कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में पुस्तकालय अधिनियम 2008 लागू होने के बाद भी इस लाभ से छात्रों को बिना पुस्तकालय अध्यक्ष के वंचित रखा जा रहा है।जबकि पूरे बिहार में हजारों की संख्या में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद रिक्त हैं।