भारत : कोरोना के 43 हजार से अधिक नए मरीज मिले ,955 की हुईं मौत

दिल्ली :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में 43071 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं ।जिसके बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों हो की संख्या 3,05,45,433 पहुंच चुकी है।वहीं 955 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,005 हो गई है। बीते 24 घंटो में 52,299 मरीज रिकवर हुए है इन नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,58,078 हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!






वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,350 है। मालूम हो कि सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.59% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.09% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34% है ।वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 63,87,849 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,12,21,306 हो गया है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :