पंचायत में किया गया मास्क और साबुन का वितरण

किशनगंज/बहादुरगंज/देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


राज्य सरकार के निर्देश पर कोविड 19जैसी भयानक महामारी को मद्देनजर रखते हुए पंचम वित्त योजना अंतर्गत से सभी पंचायत में मुखिया की ओर से आमजनो को चार मास्क एवम चार साबुन वितरण किये जाने का दिशा निर्देश विभाग की ओर से दिया गया है ताकि आमजन इस भयानक महामारी की प्रकोप में आने से बच सके एवम खुद को सुरक्षित रख सके।

इसी क्रम में मंगलवार के दिन बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निशन्द्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नासिर आलम की देखरेख में पूरे पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में चार चार मास्क एवम साबुन का वितरण प्रति व्यक्ति किया गया एवम आमजनो को मुखिया प्रतिनिधि नासिर आलम के द्वारा जन जागरूक करते हुए कहा गया की सभी लोग सोशल डिस्टेन्स का पूर्णतः ख्याल रखें एवम बेवजह घरों से न निकले ताकि फैल रही इस भयानक महामारी के प्रकोप से बच सके।


वहीं ग्रामीणों से मुखिया प्रतिनिधि नासिर आलम ने यह भी कहा कि जल्द ही पूरे पंचायत क्षेत्र को पुनः सेनेटाइज करने का कार्य किया जायेगा ताकि आमजन सुरक्षित रह सके।
वहीं बाहर से आने वाले परवाशी मजदूरों को भी अपील करते हुए कहा गया कि सभी लोग अपना स्वास्थ्य सम्बंधित जांच लगातार अस्पताल जाकर करवाते रहे एवम स्वास्थ्य सम्बंधित अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरन्त इसकी सूचना स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों एवम प्रशाशन को दे ताकि समय रहते इस भयानक महामारी को रोका जा सके।