दिल्ली :डिजिटल इंडिया के 6 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बताई उपलब्धियां,जानिए बड़ी बात

दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के 6 साल पूरा होने पर ई-नाम योजना के लाभार्थी के साथ बात की।कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “ई-नाम पोर्टल इसलिए बनाया गया है ताकि किसान देश की सभी मंडियों में अपनी फसल का सौदा कर सके। इस पोर्टल पर किसान और व्यापारी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं।” वहीं उन्होने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप से कोरोना संक्रमण को रोकने में बहुत मदद मिली है।पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों से सभी को अवगत करवाया है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!






पीएम ने कहा टीकाकरण के दौरान दुनिया के कई देश कोविन ऐप में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनके देश में भी इस योजना का लाभ मिले । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड काल में हमने अनुभव किया कि डिजिटल इंडिया ने हमारे काम को कितना सरल बना दिया। कल्पना कीजिए कि अगर डिजिटल कनेक्टिविटी नहीं होती तो कोरोना में क्या स्थिति होती। डिजिटल इंडिया मतलब सबको अवसर, सबको सुविधा, सबकी भागीदारी ।

प्रधानमंत्री ने वन नेशन वन राशन कार्ड , ई संजीवनी सहित अन्य पोर्टलों से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से बात की और उनके अनुभव से अवगत हुए ।पीएम ने कहा कि कल ही जीएसटी के चार वर्ष पूरे हुए हैं।कोरोना काल के बावजूद पिछले 8 महीने से लगातार जीएसटी रेवेन्यू एक लाख करोड़ रुपये के मार्क को पार कर रहा है।उन्होंने कहा कि आज एक करोड़ 28 लाख रजिस्टर्ड उद्यमी इसका लाभ ले रहे हैं ।साथ ही पीएम ने कहा इस वर्ष गेहूं की रिकॉर्ड खरीद के लगभग 85,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं।eNAM पोर्टल से ही अब तक देश के किसान 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन कर चुके हैं।






आज की अन्य खबरें पढ़े :