पूर्णिया /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जी पट्टी में सड़क किनारे शव को छोड़ कर परिजन फरार हो गए ।बाद में ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है ।दरअसल वार्ड नं 13 निवासी योगेंद्र साह के 23 वर्षीय पुत्र संतोष साह ने प्रेमिका से हुए झगड़े के बाद फांसी लगा लिया था ।
मामला रविवार देर रात का है परिजनों के मुताबिक वो काफी डर गए थे और रात में चुपके से अंतिम संस्कार करना चाहते थे लेकिन ग्रामीणों ने चोर चोर हल्ला मचा दिया जिसकी वजह से शव को छोड़ कर फरार हो गए ।
थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने बताया कि फिलहाल यूडी केस दर्ज किया गया है और जांच कर उचित करवाई की जाएगी ।