किशनगंज /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभियोजन पदाधिकारी को पांच पांच लक्ष्य रखकर केस का निष्पादन का निर्देश दिया गया था।
आज जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला अभियोजन एवम् जिला स्तरीय इमपावर्ड कमिटी की बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई।बैठक में डीएम के अतिरिक्त एसपी कुमार आशीष एवं सभी अभियोजन पदाधिकारी,डीपीओ, पीपी तथा वीसी के माध्यम से सभी,अंचल पुलिस निरीक्षक ,सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक में न्यायालय में वादों के अभियोजन के क्रम में आ रही समस्याओं,उत्पाद केस के अभियोजन, गवाहों के उपस्थापन ,चार्जशीट ,लंबित मामलों के निष्पादन,अभियोजन पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य,प्रत्येक वाद में राज्य के तरफ से पैरवी,विभिन्न प्रतिवेदन में अंकित धाराओं में स्पष्टता लाने, होस्टाइल गवाह पर मुख्य रूप से समीक्षा हुई।जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि प्रायः सभी न्यायालय में कोविड के कारण न्यायालय कार्य पूर्व से सुचारू रूप से नही चलने,परन्तु अब प्रारम्भ होने की सूचना दी गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी लोक अभियोजक,विशेष अभियोजक के कार्यों और उनके स्तर पर लंबित रहने का कारणों पर समीक्षा कर निर्देशित किया कि सभी संबद्ध पदाधिकारी समन्वय से कार्य कर कांडो के निष्पादन में रुचि लेकर कार्य करें।अधिकतम दोषसिद्धि कराना लक्ष्य हो,जघन्य अपराधों यथा यौन उत्पीड़न,बलात्कार,लैंगिक अपराध,जुवेनायिल,मानव व्यापार, एससी एसटी के मामले उच्च प्रथमिकता के साथ निष्पादन कराएं। जिलाधिकारी ने उत्पाद वादों के निष्पादन की समीक्षा में असंतोष प्रकट करते हुए निर्देश दिया कि विशेष लोक अभियोजक,उत्पाद रुचि लेकर उत्पाद के मामलो मे दोषसिद्धि की दर बढ़ाए।वर्तमान में दोषसिद्धि की दर बहुत ही कम है,जो चिंताजनक है।सभी एस एच ओ को उत्पाद के मामले को गंभीरता से लेकर अभियोजन कार्य में प्रगति लाने और उत्पाद अधीक्षक को कार्य संस्कृति में सुधार लाने का सख़्त निर्देश दिया गया।
डीएम ने समीक्षा बैठक में सभी अभियोजकों को, वैसे केस जो आदेश फलक पर या अंतिम चरण में हो, वैसे 5-5 केस को चिन्हित करते हुए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया ताकि वैसे मामलो में जिला जज से विमर्श कर उनका त्वरित निष्पादन करवाया जा सके।इस प्रकार सभी अभियोजन पदाधिकारी को पांच पांच लक्ष्य रखकर केस का निष्पादन का निर्देश दिया गया था।
थाना स्तर से आ रही समस्याओं पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओ को आवश्यक प्रतिवेदन ससमय अभियोजन पदाधिकारी को देने,एससी एसटी अत्याचार के मामलो मे घटना का स्पष्ट उल्लेख कर संबंधित धाराओं में कांड दर्ज करने ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति केस डायरी में निश्चित रूप से संलग्न करने तथा आवश्यकता अनुसार संबंधित एपीओ से समन्वय कर कांड के निष्पादन का निर्देश दिया।उत्पाद के मामलो मे शराब जब्ती, गिरफ्तारी सूचना,वाहन जब्ती के साथ प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने सरकारी सेवक जो गवाह हो, के पक्षद्रोही होने के स्थिति में संबंधित विभाग को तुरंत सूचना देकर कार्रवाई करवाने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने सभी अभियोजन पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि जो केस में समर्पण या जमानत हो जाता है,की सूचना संबंधित थाना को भी दें।उक्त बैठक में डीएम के अतिरिक्त एसपी ,एसडीएम,उत्पाद अधीक्षक,सभी लोक अभियोजक,विशेष अभियोजक,सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारी ,उत्पाद व पुलिस के अभियोजन शाखा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार … Read more
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना … Read more
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना … Read more
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू … Read more
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की … Read more
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधाThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! … Read more
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर … Read more
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर बह … Read more