सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी ” थीम पर आयोजित किया जा रहा अभियान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!27 जून से 10 जुलाई और 11 से 24 जुलाई तक चलेगा अभियान
- कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट को देखते हुए परिवार नियोजन सेवाओं को नियमित किया जा रहा
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट को देखते हुए परिवार नियोजन सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में एडिशनल सेक्रेट्री और नेशनल हेल्थ मिशन की एडिशनल डायरेक्टर वंदना गुरनानी एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सज्जाद अहमद ने जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। इसमें नियमित सेवा सामान्य होने तक योग्य दंपत्ति को महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी एवं आईयूसीडी की सुविधा प्रदान किया जाना स्थगित रखे जाने का निर्देश निर्गत किया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा 11 जुलाई 2021 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा एवं 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि पिछले 11 वर्षों से यह देखा गया है कि फैमिली प्लानिंग सर्विस की डिलीवरी के साथ ही इसके प्रति इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन के साथ-साथ एडवोकेसी की दिशा में भी बहुत अच्छा काम हुआ है। इस समय जब पूरा देश कोरोना महामारी के मध्य स्थिति से गुजर रहा है उस वक्त रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज का महत्व काफी अधिक बढ़ जाता है। इसके तहत न सिर्फ अनवांटेड प्रेग्नेंसी को बल्कि पूरे मैटरनल और न्यू बोर्न केयर को कवर करना है। पिछले वर्ष वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के बेहतर रिस्पांस को देखते हुए इस वर्ष दो चरणों में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कैंपेन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
पुरुष नसबंदी व महिला बंध्याकरण की सेवाएं होगी शुरू
जिले में कोविड-19 की घटती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रकार की सेवाओं यथा- महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी एवं आईयूसीडी सहित सभी परिवार नियोजन सेवा को पूर्व की भांति नियमानुसार नियमित रूप से संचालित किया जाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रकार की सेवाओं को पूर्व की भांति नियमित रूप से संचालित किया जाए, जिसमें पीपीपी मोड अंतर्गत संबंधित संस्थान से भी नियमानुसार कार्य लिया जा सकता है।
परिवार नियोजन की अस्थायी सेवाओं को करें सुनिश्चित
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि दैनिक गर्भ निरोधक गोली, साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली, आपातकालीन गर्भ निरोधक गोली, निरोध, गर्भ जांच किट एवं अंतरा की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके लिए आवश्यकतानुसार एफपीएलएमआईएस के माध्यम से मांग एवं आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है । उक्त गर्भनिरोधक सामग्रियों की एएनएम व आशा के पास उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। स्वास्थ्य संस्थानों में कंडोम बॉक्स एवं कंट्रासेप्टिव डिस्पले ट्रे में भी संबंधित गर्भ निरोधकों की आवश्यक मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ।
दो चरणों में पूरा होगा पखवाड़ा
सिविल सर्जन श्री नंदन ने बताया कार्यक्रम को दो चरणों में मनाया जाना प्रस्तावित है, पहला चरण जनसंख्या जागरूकता पखवाड़ा सह दंपति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक जो परिवार नियोजन के महत्व के बारे में लोगों की जागरूकता पर केंद्रित होगा और दूसरा चरण जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक जो सेवा प्रावधान पर ध्यान केंद्रित करेगा। विकल्पों की टोकरी पर ग्राहकों की परामर्श में गतिविधियों के दौरान टेली परामर्श को प्राथमिकता दी जाएगी। गांव में भी लोगों को जागरूक करने के लिए नेहरू युवा केंद्र, स्थानीय गैर सरकारी संगठनों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
बैठक आयोजित कर तैयारी की जा रही है :
सिविल सर्जन श्री नंदन ने बताया वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कैंपेन के आयोजन को ले जिले में जिलास्तरीय और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के क्षमतावर्धन के लिए प्रखंड विकास अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड में बैठक आयोजित कर तैयारी की जा रही है । इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं, आईसीडीएस कर्मियों के लिए भी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है । इसके अलावा डिस्प्ले पोस्टर के माध्यम से जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, विवाह में देरी और पहले बच्चे का जन्म समय और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल के अंतराल के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड के इस्तेमाल के बारे में भी ऑनलाइन तरीके से कॉउंसिलिंग की जा रही है। फैमिली प्लानिंग सर्विस के तौर पर मुख्य रूप से आईयूसीडी इंसर्शन, कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्टेबल एमपीए, टुबेक्टोमी, वैक्सोटोमी मेथड से अगले दो सप्ताह तक सभी जिला और प्रखण्ड मुख्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कैंपेन में स्थानीय एमपी, एमएलए, पंचायत और नगर निकाय के प्रतिनिधि, हेल्थ केयर वर्कर और सिविल सोसाइटी के मेंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म और मीडिया का इस्तेमाल करते हुए लोगों को जागरूक करेंगे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ … Read more
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से जितने भी देशों … Read more
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस … Read more
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय … Read more
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, … Read more
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधाThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! छपरा /प्रतिनिधि जिले में वैश्विक … Read more
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर उन्होंने श्री पासवान पर लिखी … Read more
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर बह रही है। सोनबरसा की झीम … Read more
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा … Read more
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद की दस वर्षीय पुत्री सोफिया के स्नान करने के … Read more