किशनगंज :जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ ,जिले में 343053 लाख बच्चो को ड्रॉप पिलाने का है लक्ष्य

दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशनगंज /संवादाता

किशनगंज जिला में पांच दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत मध्य विद्यालय खगड़ा से जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर की गई।
गौरतलब हो कि 27 जून से 03 जुलाई तक पोलियो उन्मूलन अभियान अंतर्गत पोलियो खुराक 0-5 वर्ष के सभी बच्चो को दिया जाना है। किशनगंज जिला में चिन्हित 364391 घर में जाकर ऐसे कुल 343053 बच्चो को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 2092 वैक्सीनेटर/ स्वास्थ्य कर्मियों के 1042 टीम का गठन किया गया है, जिसमे 927 टीम घर घर जाकर पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत सभी बच्चो को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान को सफल बनाएंगे। इस कार्य में 893 आशा कार्यकर्त्ता और 885 आंगनबाड़ी कर्मी को लगाया गया है।






जिला पदाधिकारी के द्वारा खगड़ा स्थित मध्य विद्यालय टीकाकरण केंद्र पर कई बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत करते हुए किशनगंज की आम जनता से अपील किया गया कि अपने 0-5 वर्ष उम्र के बच्चे को निश्चित रूप से पोलियो खुराक पिलाएं तथा बच्चे का सम्पूर्ण टीकाकरण कराएं। साथ ही,मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि इस अभियान में कोई बच्चा छूटे नहीं, सबको पोलियो ड्रॉप पिलाना सुनिश्चित कराएं। जिला पदाधिकारी ने आमजनों सहित स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि कोरोना काल में कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु मास्क ,ग्लव्स सेनिटाइजर आदि के प्रयोग का ध्यान रखते हुए अभियान को सफल बनाएं। नो टच पॉलिसी का सख्ती से पालन करें।






वहीं ,कोविड टीकाकरण हेतु दिनांक 1 जुलाई को महा टीकाकरण अभियान (पूर्व में 3 जुलाई निर्धारित था,जिसे 1 जुलाई को निश्चित किया गया है),सभी पंचायत में एक साथ सम्पन्न होगा।

इस मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव की सफलता हेतु डीएम ने निर्देश दिया कि पल्स पोलियो अभियान के दरम्यान संलग्न कर्मी घर घर पोलियो ड्रॉप पिलाते समय लाभुक सभी लोग को 1 जुलाई के महाटीकाकरण के बारे में बताए और उन्हें मोबालाइज करें ताकि उस दिन पूरे जिला में 50000 टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकें। विदित हो कि मेगा वैक्सीनेशन हेतु सभी पंचायत में दो दो सत्र स्थल बनाए गए है और चार सदस्यीय टीम को वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमे आशा,आंगनबाड़ी ,जीविका दीदी और शिक्षा विभाग(शिक्षक) के कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए है।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :