मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की हुईं बैठक ,बैंको के कार्यों की हुईं समीक्षा

किशनगंज /प्रतिनिधि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री,श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक पटना में संपन्न हुई,जिसमे माननीय उप मुख्यमंत्री – सह – वित मंत्री , संबंधित विभाग के मंत्री,अपर मुख्य सचिव,प्रधान सचिव,एसएलबीसी के अधिकारी,रिजर्व बैंक के अधिकारी तथा वीसी के माध्यम से सभी डीएम,बैंकिंग पदाधिकारी उपस्थित थे।







उक्त बैठक में क्रमवार साख जमा अनुपात(सीडी रेशिओ),वार्षिक साख योजना,किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड,अन्य किसान क्रेडिट कार्ड ,सरकार प्रायोजित विभिन्न विभागों की योजनाओं,जीविका ,स्वयं सहायता समूह,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, बैंक शाखा की पंचायतों में उपलब्धता, ऋण स्वीकृति तथा बैंक सुरक्षा समेत अन्य कार्यों की प्रगति और उपलब्धि की समीक्षा की गई। बैंको के स्तर पर लंबित कार्यों और समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

उक्त बैठक में किशनगंज जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश अपने कार्यालय कक्ष से वीसी के माध्यम से जुड़े तथा साथ में एसडीसी बैंकिंग रंजीत कुमार और एलडीएम मनोज कुमार तिवारी उपस्थित थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :