बिहार :6वे वित्त आयोग की विभिन्न अनुशंसा से अवगत हुए सीएम नीतीश कुमार ,सीएम द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

पटना :मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री एस० सिद्धार्थ ने वीसी के माध्यम से 6वें राज्य वित्त आयोग की विभिन्न अनुशंसाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने 6वें राज्य वित्त आयोग की विभिन्न अनुशंसाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!







बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज श्री अमृत लाल मीणा, प्रधान सचिव वित्त श्री एस० सिद्धार्थ, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्री आनंद किशोर जुड़े हुए थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :