- 45 से ऊपर के आयुवर्ग टीकाकरण के लिए जिले को सूबे में मिला 11 वा रैंक
- 18 से 45 के आयुवर्ग टीकाकरण के लिए जिले को सूबे में मिला 28 वा रैंक
- कुल 1119079 लोगों के लक्ष्य के विरुद्ध 122220 लोगों का हुआ टीकाकरण
किशनगंज /प्रतिनिधि
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिले में कोविड-19 संक्रमण वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए 18 से ऊपर के सभी लोगो का टीकाकरण सभी पीएचसी, सीएचसी, अनुमंडलीय व रेफरल एवं जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित वैक्सीनेशन सेंटरों पर युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसे गति देने में स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निर्धारित समय पर टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली। साथ ही वैक्सीनेशन की गति देने में स्वास्थ्य विभाग हर आवश्यक पहल कर रही है। जिसमे टिका रथ के द्वारा घर घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है रविवार को जिले में कुल 1475 लोगों को कोरोना के टीके पड़े। सबसे खास बात यह रही कि सदर अस्पताल केंद्र पर बीमारों, बुजुर्गों, फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा लाभुकों को कोरोना टीका का बूस्टर डोज भी दिया गया।45 से ऊपर के आयुवर्ग टीकाकरण खासकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान हो जाने से बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सभी सरकारी संस्थान एवं टिका रथ में सिर्फ आधार कार्ड लेकर आने वाले लाभुकों को भी कोरोना का टीका दिया जा रहा है। ऐसे लाभुकों का तत्काल रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। साथ ही जो लोग खुद से रजिस्ट्रेशन कर कर आ रहे हैं उनका भी टीकाकरण हो रहा है।
45 से ऊपर के आयुवर्ग टीकाकरण के लिए जिले को सूबे में मिला 11 वा रैंक
जिले में 45 से ऊपर के आयुवर्ग टीकाकरण लक्ष्य 701210 के हिसाब से कुल 4415 व्यक्तिओ का टीकाकरण हो पाया है जिससे 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कोविड टीकाकरण में किशनगंज सूबे में 11 वे स्थान पर है। वही 18 से 45 के आयुवर्ग टीकाकरण के लिए जिले को सूबे में मिला 28 वा रैंक मिला है |कुल 1119079 लोगों के लक्ष्य के विरुद्ध 122220 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इस आयुवर्ग में 0.63 फीसद का टीकाकरण हो चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले में 83.9 % स्वस्थ्कर्मी ,83.3% फ्रंटलाइन वारियर्स का टीकाकरण हो चुका है। सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लग चुका है। जिले में अबतक 28809 लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।
जिले में रिकवरी दर बढ़ कर 96.4 % पहुंचा
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में कुल 5.09 लाख लोगो की कोरोना जांच की गयी, जिसमें 9859 लोगो पॉजिटिव पाए गये. जिसमे अभी तक जिले में 9508 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके है तथा कुल 26 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है वही रिकवरी दर अब्ध कर 96.4 % हो गयी है |सभी स्वस्थ्कर्मियो काफी लगन और मेहनत से कार्य कर रहे ताकि जिला संक्रमण से मुक्ति हो सके | टीकाकरण केंद्र में वेटिंग रूम, रजिस्ट्रेशन रूम, वैक्सिनेशन रूम व ऑब्ज़र्वेशन रूम भी बनाया गया है। टीकाकरण के बाद सभी को आधे घंटे के लिए ऑब्ज़र्वेशन रूम में रखा जा रहा हैं ताकि कोई परेशानी हो तो इसका उपचार स्थानीय स्तर पर जल्द से जल्द किया जा सके।इस साल मार्च के तक जिला कोरोना मुक्त हो गया था। इसके बाद आई दूसरी लहर ने काफी कहर बरपाया। फिलहाल हमारा फोकस टीकाकरण और जाच पर है। कोरोना जाच वैन और टीकाकरण एक्सप्रेस गाव-गाव पहुंच रही है। धीरे-धीरे कोरोना को मात दे रहे हैं।
टीका पूरी तरह से सुरक्षित , टीकाकरण जरुर करवाए
- डीएम डॉ आदित्य प्रकाश जिले के आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लेना जरुरी है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। किसी भी प्रकार के अफवाहों और भ्रांतियों के फेर में नहीं पड़ें। टीका लगवाएं। शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कर मानव जीवन की सुरक्षा कर सकते हैं। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने गली-मोहल्ला, पास-पड़ोस के लोगों, रिश्तेदारों समेत सभी लोगों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट बरकरार है।
अभी भी नए मरीज मिल रहे हैं, इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है। टीकाकरण को लेकर मन में कोई शंका नहीं पालें। बेहिचक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर टीका लगवाएं। वैक्सीन एक्सप्रेस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पहुंचने पर जोश-खरोश के साथ टीकाकरण में शामिल हों। गांव-गांव घूमकर टीका लगाने का काम जारी है। डीएम ने कहा कि 45 एवं इससे अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन एक्सप्रेस निकाली गई है। इस आयु वर्ग के लोग अपने वार्ड में ही टीका लगवा सकते हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर … Read more
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने … Read more
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा … Read more
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की … Read more
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति … Read more
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधाThank you for reading this post, don’t forget to … Read more
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके … Read more
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर … Read more
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। … Read more
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद की दस वर्षीय … Read more
- राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफलसोमवार ,5 जुलाई 2021,तिथि : एकादशी ,विक्रम सम्वत :2078 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए आज का पंचांग जरूर देखे Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र … Read more