शनिवार,5 जून 2021 का राशिफल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष :आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। आज जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आप किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने का मन बना रहे हैं, तो कदापि ना लें क्योंकि उसे वापस चुकाना मुश्किल होगा। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके नए मित्र बनेंगे। आज आपके परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृष : आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में बांधों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है चाहे वह संतान व भाई बहनों से जुड़ा हो, लेकिन उसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, व्यस्तता के भागदौड़ के कारण आपको सायंकाल के समय थकान मेहसूस हो सकती है।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए खर्चे वाला रहेगा। आज आप यदि किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपको वह रोग कष्ट दे सकता है, जिसमें आपको डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय कुछ अकस्मात धन लाभ होने से आपकी धर्म व अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। विदेश में रह रहे प्रियजनों से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
कर्क : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी संतान कोई ऐसा कार्य करेगी जिससे आपको उस पर गर्व होगा। जीवनसाथी से आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आपको किसी अपने की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, व कुछ पैसों की मदद भी करनी पड़ सकती है। आज आप आर्थिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उनको परेशान कर सकता है।
सिंह : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन उसके चल व अचल सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको आंखों से संबंधित कोई कष्ट परेशान कर सकता है। ससुराल पक्ष में आज किसी बात को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है, लेकिन जीवन साथी इसमें पूर्ण रुप से आपके साथ खड़े नजर आएंगे। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।
कन्या : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा और आपके सभी कार्य पूर्ण होते नजर आ रहे हैं। आज आपके जीवन साथी को किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, इसके लिए आपको भागदौड अधिक करनी पड़ेगी, जिसमें धन भी व्यय होगा, लेकिन यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आज आप परोपकार के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लोग इसका गलत ही मतलब निकालेंगे, लेकिन आपको अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा। आज आपके अन्दर निर्भीकता का भाव रहेगा और साहस पूर्वक कठिन कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।
तुला : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आपके अधिकार व आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा रखनी होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशान करने वाला हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और आपको निराशा हो सकती है। यदि कोई वाद-विवाद लंबित है, तो उसने आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी में आज शत्रु आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन उच्च अधिकारियों की कृपा से आप उन परेशानियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ धन संचय कर सकते हैं। व्यापार के लिए आज आपको अपने भाई की मदद की आवश्यकता होगी।
धनु : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी विद्या और ज्ञान से किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अनियंत्रित खान-पान के कारण आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आपके अंदर आज दान व पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी, जिसमें धन भी व्यय होगा। आज आपको अपने माता-पिता के व्यवसाय के सहयोग व सानिध्य की प्राप्ति होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर सहयोग करेंगे, मगर सभी लोगों के साथ उचित दूरी बनाकर रखें। सायंकाल के समय आज आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।
मकर : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापार में नए-नए प्रयास करने से आज आपको लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज वह भी पूर्ण हो सकते हैं। किसी नए कार्य को करने का यदि मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको पूरी लाभ की उम्मीद मिलती दिख रही है। आज आपको अपनी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के लिए कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी करने पड़ेंगे, जो आप मजबूरी में करेंगे।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। आज आपको सीमित व आवश्यकतानुसार धन व्यय करना होगा। आज आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज आप बुद्धि व विवेक से नई-नई खोज करेंगे, जिसमें आप कामयाब रहेंगे और इससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत के अनुसार ही फल प्राप्त होगा।
मीन : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप के पुत्र व पुत्री के विवाह से संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज हल हो सकता है। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के सहयोग की भावना रहेगी। आज आपके सामाजिक क्षेत्र में विस्तार होगा, जिसमें खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण हर व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की इच्छा रखेगा। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलने से भी आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और लाभ होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर … Read more
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी … Read more
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 … Read more
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने … Read more
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना … Read more
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधाThank you for reading this post, don’t forget … Read more
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस … Read more
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से … Read more
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई … Read more
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद की दस … Read more