देश : कोरोना के 1.32 लाख नए मरीज मिले,2713 की हुईं मौत

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में COVID19 के 1,32,364 नए मरीज मिले है ।वहीं 2 लाख 7 हजार 071 लोग बीते 24 घंटो में बीमारी से ठीक हुए है ।

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,85,74,350 पहुंच चुकी है।बता दे कि बीते 24 घंटो में 2,713 लोगो की मौत हुई है ।जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 3,40,702 हो गई है।






2,07,071 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,65,97,655 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,35,993 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,75,286 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,41,09,448 पहुंच चुकी है ।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,74,33,846 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,75,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।






देश की अन्य खबरें पढ़े :