बिहार : बाइसी की घटना नीतीश सरकार पर कलंक -तेजस्वी यादव

बिहार /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्णिया जिले के बाईसी अंचल अंतर्गत मौजा सोतीभाग में महादलित परिवारों के घरों में आगजनी एवं हत्या के मामले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है ।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि पूर्णिया में उग्र भीड़ द्वारा गरीबों और महादलितों के घर जला उनके साथ मारपीट की गयी। यह दर्दनाक व शर्मनाक घटना बिहार की नीतीश सरकार पर कलंक है।






उन्होने अपने ट्वीट में लिखा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। सरकार अविलंब दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर पीड़ितों को पक्का घर व मुआवजा प्रदान करे।बता दे कि 19 मई को रात करीब 11 बजे सौ से डेढ़ सौ की संख्या में भीड़ ने गांव पर हमला कर 13 घरों में आग लगा दिया था साथ ही एक सेवा निवृत चौकीदार नेवा लाल की हत्या कर दी गई थी ।उक्त मामले में अभी तक दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :