दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवाती तूफान यास को लेकर की बैठक ,गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में रहे मौजूद

उड़ीसा और बंगाल के तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की हुई तैनाती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चक्रवात यास पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिनिधियों और दूरसंचार, बिजली, नागरिक उड्डयन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक की।बैठक में गृह मंत्री भी मौजूद रहे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवाती तूफान से निपटने को लेकर की जा रही तैयारी की जानकारी ली है साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश उनके द्वारा दिया गया है । एक ही महीने में दूसरी बार चक्रवाती तूफान आने से लोगो में भय का माहौल है इसलिए केंद्र सरकार ने इस चुनौती से निपटने के लिए कमर कस लिया है ।






प्रधानमंत्री ने राज्यों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है । बता दे कि 26 मई की शाम तक यास पश्चिम बंगाल और समीपवर्ती उत्तरी ओडिशा के तटों तक पहुंचने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 155 से लेकर 165 किमी प्रति घंटे तक की प्रचंड गति से काफी तेज हवाएं चलने के साथ-साथ इन राज्यों के तटीय जिलों में भारी बारिश होने और तूफानी लहरें उठने की भी आशंका है।

एनडीआरएफ ने 65 टीमों को तैनात/उपलब्ध कराया है एवं इसके साथ ही 20 और टीमों को अलग से तैयार रखा गया है। जहाजों एवं विमानों के साथ थल सेना, नौसेना और तटरक्षक बल के बचाव व राहत दलों को भी तैनात किया गया है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :